हिसार। Haryana मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं 20 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता समाप्त हो जाएगी। विभाग इसे मानसून की विदाई मान रहा है। ऐसे में कह सकते हैं कि तीन दिन बूंदाबांदी के बाद 20 सितंबर से मानसून हरियाणा के अधिकतर हिस्सों से विदाई ले लेगा।
HARYANA में मानसून विदाई की तैयारी, कुछ हिस्सों में 17 से 19 सितंबर तक बारिश संभव
पहले चरण में हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी जिलों से मानसून की विदाई होगी। यह पिछले कुछ सालों से जल्दी है। कारण है कि राजस्थान से मानसून की विदाई होने के बाद यह क्षेत्र उससे अछूता नहीं है।
Haryana इस वर्ष के मानसून सीजन की बात करें अबके खूब वर्षा हुई
इस वर्ष के मानसून सीजन की बात करें अबके खूब वर्षा हुई है। सोमवार तक 39 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड हुई है। वर्ष 2024 में पूरे मानसून के दौरान सामान्य से पांच प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 19 के बाद दो से तीन दिन लगातार वर्षा नहीं होती है तो उसे मानसून की विदाई माना जाता है।

