गले में फंदा डालकर टावर पर चढ़ा किसान, वीडियो बनाया, कहा- न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगा..
बदायूं के बिसौली कस्बे में एक किसान सोमवार को गले में रस्सी का फंदा डालकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने ऊपर चढ़कर वीडियो बनाया।जिसमें बताया कि उसने वजीरगंज में जमीन खरीदी थी। जमीन का बैनामा होने के बाद भी तहसीलदार ने गलत आदेश कर दिया,जिससे उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों के चक्कर काटकर वह परेशान हो गया।

किसान के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।किसान ने न्याय की गुहार लगाई।उसका कहना था।कि जब तक तहसीलदार उसका आदेश ठीक नहीं कर देते और उच्चाधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर देते तब तक वह टावर से नहीं उतरेगा।न्याय नहीं मिला तो वह यहीं से कूदकर जान दे देगा।
कस्बे के मोहल्ला होली चौक निवासी किसान विजय कोरी ने बताया कि उसने वजीरगंज के हतरा रोड पर करीब चार साल पहले छह बीघा जमीन खरीदी थी। बैनामा के बाद उसका दाखिल खारिज भी तहसील में हो गया। जब वह अपनी जमीन पर नींव भरने गया तो सहखातेदारों ने उसका निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद से मामला विवादित हो गया। चार साल में कई आदेश हुए और खारिज हुए लेकिन उसको न्याय नहीं मिल सका।
गले में रस्सी डालकर टावर पर चढ़ा:-आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन ने उसका दाखिल खारिज ही निरस्त कर दिया। तारीख पर तारीख मिलने लगी। विपक्षी ने सत्ताधारी लोगों का साथ लिया तो उसकी कोई अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं है। सोमवार को उसकी तारीख थी लेकिन तहसीलदार कोर्ट में बता दिया गया कि आज प्रस्ताव लगा है। 23 तारीख लगा दी है। इससे परेशान होकर वह बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लगे टावर पर पहुंच गया और गले में रस्सी डालकर उसपर चढ़ गया।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
Related