Karnataka के हासन जिले में गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक घुसने से आठ लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक घायल हो गए। यह दुखद घटना मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई जहां ज्यादातर युवा लड़के मृतकों में शामिल हैं। एचडी कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के मुफ्त इलाज की अपील की है।
Karnataka में बगैर अनुमति भीड़ जुटाने पर होगी 7 साल की जेल, एक करोड़ रुपये का लगेगा जुर्माना; बिल लाई सरकार
Karnataka मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के हैं
गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए हसन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरकलागुडु से आ रहा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और गणेश विसर्जन जुलूस घुस गया। ट्रक के पहिये के नीचे दबकर चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार अन्य की इलाज के दौरान जान चली गई।

