अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नेपाल में फंसे बदायूं के श्रद्धालुओं का पहला जत्था दिल्ली के लिए रवाना..फोन पर बताए वहां के हालात

On: September 12, 2025 1:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नेपाल में फंसे बदायूं के श्रद्धालुओं का पहला जत्था दिल्ली के लिए रवाना..फोन पर बताए वहां के हालात

बदायूं के 23 श्रद्धालुओं में 14 लोग नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इन 14 लोगों को लेकर काठमांडू से पहली फ्लाइट ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी।यह फ्लाइट दोपहर करीब 12.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दूसरा जत्था दोपहर दो बजे रवाना होकर शाम करीब चार बजे दिल्ली पहुंच जाएगा।

ये श्रद्धालु बीते सात सितंबर को हवाई जहाज से नेपाल पहुंचे थे।वहां पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुरी तथा मुक्तिधाम के दर्शन के लिए काठमांडू गए थे।हिंसक प्रदर्शन होने के कारण वहां फंस गए थे।उन्होंने कठिन समय गुज़ारा।अब भारत सरकार, भारतीय दूतावास और नेपाल प्रशासन की मदद से उनकी सकुशल वापसी की व्यवस्था की गई।जिसके बाद उनको वहां से सुरक्षित रवाना किया गया।श्रद्धालुओं को दिल्ली से घर तक लाने के लिए बदायूं से भाजपा नेता अपने-अपने वाहनों से दिल्ली पहुंच गए हैं। करीब एक बजे श्रद्धालुओं को लेकर इस्लामनगर के लिए रवाना होंगे। परिजन अपनों के आने का इंतजार व स्वागत करने की तैयार कर रहे हैं।

जेल का ताला तोड़ कैदियों को निकाला गया:-श्रद्धालुओं ने फोन पर परिजनों को बताया कि वह काठमांडू के मेरिडियन होटल में रुके। यह होटल जिस इलाके में हैं, उसी के पास संसद भवन और कुछ राष्ट्राध्यक्षों के आवास भी हैं। समीप की एक बड़ी जेल से उपद्रवियों ने कैदियों को निकालने का प्रयास किया।जेल का ताला तोड़कर कैदियों को बाहर लाया गया और फिर पूरे इलाके में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी शुरू हो गई।

उपद्रव के कारण यह लोग (श्रद्धालु) भयभीत होकर होटल में ही दुबके रहे। होटल स्टाफ ने उपद्रवियों को अंदर घुसने से रोकने का हरसंभव प्रयास किया। पास के एक अन्य होटल में आगजनी होते देख वह लोग भयभीत हो गए थे।सभी ने हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना की कि वे सकुशल अपने घर लौट जाएं।उधर, नेपाल में अशांति के बीच जिले के बिनावर के चार और दातागंज के दो लोग फंसे हुए हैं।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply