Dance Video : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने नए साल 2025 की ज़ोरदार शुरुआत की है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बना चुके पवन सिंह ने एक बार फिर से अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। 5 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपना नया गाना ‘आरा के ओठलाली’ रिलीज कर पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया।
Dance Video : यूट्यूब पर बनाया नया रिकॉर्ड
‘आरा के ओठलाली’ गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया और यूट्यूब पर भोजपुरी म्यूजिक का नया रिकॉर्ड बना डाला। सिर्फ 24 घंटे में इस गाने को 5.3 मिलियन (53 लाख) से अधिक बार देखा गया। इस तरह यह गाना यूट्यूब की म्यूजिक कैटेगरी में नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगा और सुपरहिट साबित हुआ।
Dance Video : लखनऊ में हुआ भव्य लॉन्च इवेंट
पवन सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर यह गाना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लॉन्च किया गया। इस मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी, इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा, निर्माता निशांत उज्जवल, गायक-अभिनेता रितेश पांडे, गुंजन सिंह, एक्ट्रेस अंजना सिंह, चांदनी सिंह और क्वीन शालिनी ने शिरकत की।
Dance Video : गाने की टीम और म्यूजिक क्रेडिट
‘आरा के ओठलाली’ गाना ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने तैयार किया है। यह गाना न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि एक नया ट्रेंड भी सेट कर चुका है।

