अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली से चेन्नई तक ED की ताबड़तोड़ छापामारी, 346 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी का मामला

On: September 11, 2025 11:55 AM
Follow Us:
ED
---Advertisement---

नई दिल्ली। ED ने बुधवार को दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और कर्नाटक में छापेमारी की। यह कार्रवाई हरियाणा स्थित एक बिजली क्षेत्र की कंपनी और उसके प्रमोटरों द्वारा 346 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई।

DHFL के खिलाफ ED ने 186 करोड़ की संपत्तियां कीं अटैच, वाधवान बंधुओं पर 17 बैंकों को धोखा देने का आरोप

यह जांच गुरुग्राम स्थित हाइथ्रो पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), उसके निदेशकों अमूल गबरानी और अजय कुमार बिश्नोई सहित अन्य के खिलाफ चल रही है। एचपीसीएल दिवालियापन के दौर से गुजर रही है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी का मामला फरवरी 2025 में सीबीआई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है।

ED प्रवर्तकों पर ऋण राशि को अपनी कुछ संबद्ध संस्थाओं में स्थानांतरित करने का आरोप है

प्रवर्तकों पर ऋण राशि को अपनी कुछ संबद्ध संस्थाओं में स्थानांतरित करने का आरोप है, जिससे बैंकों को नुकसान हुआ। सूत्रों के अनुसार, ईडी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने इस जाँच के तहत दिल्ली क्षेत्र में पाँच, चेन्नई में तीन और बेंगलुरु में एक परिसर की तलाशी ली।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!