PM Modi ने राजग सांसदों से स्वदेशी मेला आयोजित करने का आग्रह किया ताकि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिले और यह एक जन आंदोलन बने। उन्होंने भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और सांसदों से नवरात्र से दीपावली के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में बैठकें आयोजित करने का आग्रह किया। मोदी ने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने के लिए आत्मनिर्भर होना आवश्यक है।
नेपाल पर भारत की नजर, PM Modi बोले- वहां की स्थिति हृदयविदारक, लोग शांति बनाए रखें
PM Modi भारत में निर्मित’ उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया
उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले सांसदों को संबोधित करते हुए मोदी ने ‘भारत में निर्मित’ उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सूत्रों के अनुसार, पीएम ने सांसदों से आग्रह किया कि खासकर नवरात्र से दीपावली के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र में बैठकें आयोजित कर लोगों और व्यापारियों को जीएसटी कटौती के व्यापक प्रभाव से अवगत कराएं।

