PM Modi ने मंगलवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा शुरू करते हुए कहा कि भारत सरकार प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली से हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना होते समय प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”
PM Modi के जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के लिए तोहफा, लगाए जाएंगे 75 हजार हेल्थ कैंप
अधिकारियों ने बताया कि PM Modi बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह गुरदासपुर का दौरा करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे तथा जमीनी हालात पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
PM Modi भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है
वह गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं और इस पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर गुरदासपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

