Haryana के कई जिलों में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। राजस्व मंत्री विपुल गोयल जिला उपायुक्तों से रिपोर्ट ले रहे हैं। राज्य के 11 जिलों के 1932 गांव जलमग्न हैं जिससे लोगों का संपर्क टूट गया है। जलभराव के चलते 10 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और पौने पांच लाख एकड़ फसल खराब हो गई है।
Haryana बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू, छात्र एडमिट कार्ड ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
Haryana 11 जिलों के 1932 गांवों में फिलहाल भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई
राज्य के 11 जिलों के 1932 गांवों में फिलहाल भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों का संपर्क आपस में कटा हुआ है और पानी की निकासी के समस्त सरकारी प्रयास कम पड़ रहे हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी जिले, शहर और गांव में जल निकासी के प्रयासों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

