PM Modi ने जीएसटी दरों में कटौती को आम आदमी के लिए डबल धमाका बताया। उन्होंने कहा कि इससे घरों का बजट सुधरेगा और बचत बढ़ेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में टैक्स का बोझ कम किया गया है जबकि पहले ज्यादा टैक्स लगता था।
GST में हुए बदलाव से किसानों, आम आदमी और मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा लाभ: PM Modi
PM Modi 2014 से पहले सौ रुपए का सामान खरीदने पर 20 से 25 रुपए तक टैक्स देना पड़ता था
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को कोसा और कहा कि 2014 से पहले सौ रुपए का सामान खरीदने पर 20 से 25 रुपए तक टैक्स देना पड़ता था। इनमें अब भारी कमी की गई है। कई आम जरूरत की चीजों को टैक्स फ्री भी किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बातें राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अपने आवास पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं।

