होंडा टू-व्हीलर्स ने अपनी लोकप्रिय मैक्सी स्कूटर Honda PCX 160 का 2026 मॉडल लॉन्च किया है जिसमें नए रंग विकल्प शामिल हैं। ब्राजील में यह स्कूटर 33% बाजार हिस्सेदारी के साथ मजबूत पकड़ रखता है। PCX CBS PCX ABS और PCX DLX ABS वेरिएंट पेश किए गए हैं जिनमें 156.9cc का इंजन है। भारत में Honda PCX 160 का ट्रेडमार्क कराया गया है जिससे इसके लॉन्च की संभावना है।
Honda PCX 160 दमदार लुक और गज़ब के माइलेज से मचा रही मार्किट में धमाल
Honda PCX 160 : क्या है नया?
2026 Honda PCX 160 को तीन वेरिएंट में लेकर आया गया है, जो PCX CBS, PCX ABS और PCX DLX ABS है। इन तीनों को नए कलर में लेकर आया गया है। PCX CBS वेरिएंट को Pearl White, PCX ABS वेरिएंट को Pearl Spencer Blue और PCX DLX ABS वेरिएंट को Metallic Black कलर में लेकर आया गया है।
इन तीनों की कीमत की बात करें, तो PCX CBS वेरिएंट की कीमत R$ 18,340 (लगभग 2.98 लाख रुपये), PCX ABS वेरिएंट की कीमत R$ 20,170 (लगभग 3.28 लाख रुपये) और PCX DLX ABS वेरिएंट की कीमत R$ 20,640 (लगभग 3.35 लाख रुपये) है।

