अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- पिपरौल पुख्ता में चोरों ने 15 लाख रुपए के जेवर एवं डेढ़ लाख रुपया की नकदी चोरी घटना को दिया अंजाम*

On: August 31, 2025 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*पिपरौल पुख्ता में चोरों ने 15 लाख रुपए के जेवर एवं डेढ़ लाख रुपया की नकदी चोरी घटना को दिया अंजाम*

बदायूं जनपद के थाना उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता में शनि/रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपए के जेवर एवं डेढ़ लाख रुपया की नकदी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत फैला दी है। वहीं आरोप है कि पुलिस ने अपने मन माफिक तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पिपरौल पुख्ता निवासी वीरपाल वार्ष्णेय के घर बीती रात किसी समय चार दीवारी से चढ़कर चोर घर के अंदर घुस आए और घर के बरामदा में सो रहे परिजनों को नशा आदि सुंधा कर घर को आराम से खंगाल डाला।
चोरों ने पांच कमरों के ताले तोड़ कर सोने के तीस तरह के जेवर और 20 तरह के चांदी के जेवर और लगभग डेढ़ लाख रुपया की नकदी चोरी कर अपने साथ लेकर फरार हो गए।
बताते हैं कि चोरी की वारदात के दौरान परिजनों को आहट तक न लग सकी। बताते हैं कि रविवार की सुबह जब परिजन जागे तब कमरों के ताले टूटे और बिखरा सामान देख उनमें चीख पुकार मच गई। पीड़ित का कहना है कि चोर उसके घर से साढ़े 13 लाख रुपया के सोने चांदी के जेवरात और नकदी समेत 15 लाख रुपया से अधिक सम्पत्ति चोरी कर ले जाने में सफल रहे हैं।
परिजनों की चीख पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर कछला चौकी पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची और वारदात का मौका मुआयना किया।
बताते हैं कि रेलवे से रिटायर्ड वीरपाल का एक बेटा रेलवे में नौकरी करता है जबकि एक बेटा आर्मी में है, तीसरा बेटा अपनी ससुराल गया हुआ था घर पर केवल एक पुत्र नन्हें बेटी शुभा और गृहस्वामी मौजूद था। जिन्हें चोरी की वारदात की भनक तक न लग सकी।
चोरी की वारदात की तहरीर देने पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित से पहले तो पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया फिर बाद में अपनी मर्जी से तहरीर लिखवा कर ले ली।
वर्जन….
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि चोरी की वारदात का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बॉक्स…
पुलिस ने लिखी मन माफिक तहरीर,?
___प्रदेश में जनप्रिय योगी सरकार अपराध और अपराधियों पर लगातार नकेल तो कस रही है लेकिन बदायूं जिले में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते है और बदायूं पुलिस है कि अपराध होने के बाद तहरीर बदलवाने में लगी रहती है जिससे अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। उझानी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी व्याप्त हो गई है। इससे पूर्व में भी लगातार चोरियों की वारदातें हुई है जिनका पुलिस आज तक सुराग न लगा सकी है कि आखिर उझानी क्षेत्र में कौन से चोर गिरोह सक्रिय है जो चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
बॉक्स…..
बेटी की गोदभराई में आया जेवर भी चोरी कर ले गए चोर
____वीरपाल की बेटी शुभा की शादी तय हो चुकी है और पिछले दिनों उसके यहां गोद भराई की रस्म अदा की गई जिसमें बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात चढ़ाए थे जो अलमारी में रखे थे। इन जेवरातों पर भी चोरों की नजर पड़ गई और वह चोरी कर अपने साथ ले गए जिससे वीरपाल की बेटी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!