अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- बदायूं जनपद के दो थाना क्षेत्र से दो बालिक एक नाबालिक युवती फिर हुई………………..*

On: August 31, 2025 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*बदायूं जनपद के दो थाना क्षेत्र से दो बालिक एक नाबालिक युवती फिर हुई………………..*

#पीड़ित परिजनों ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज#

बदायूं जनपद के थाना क्षेत्र इस्लामनगर के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह हरियाणा प्रांत में रहकर मेहनत मजदूरी करता है वही मकान बना लिया है मेरे छोटे भाई की पत्नी पूजा ने भी ग्राम शिमला जनपद अंबाला हरियाणा में भी मकान बना रखा है वह 2 दिन पूर्व परिवार के साथ घर पर आया हुआ था उसके साथ उसकी 15 वर्षीय पुत्री हुई थी मेरी भाभी पूजा किसी लड़के से अक्सर बात करती थी तथा नाबालिक पुत्री से भी उपरोक्त लड़के कि अक्सर मोबाइल पर बातचीत कराती थी मेरी नाबालिक पुत्री को मेरी भाभी पूजा द्वारा किसी अज्ञात युवक के साथ भगाकर ले जाने की साजिश रची गई है इसलिए आरोपी भाभी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करें पुलिस ने पिता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी महिला के विरुद्ध अपराध संख्या 211 धारा 137/2 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है वहीं इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित भाई ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिवार के साथ जाहरवीर बाबा के दर्शन करने राजस्थान गया था घर में उसकी वृद्ध मां एवं 19 वर्षीय पुत्री रह गई थी जिसे मेरी ग़ैर मौजूदगी में जनपद संभल के निवासी कुंवर पाल निवासी भीकमपुर जहांगीर टांडा बबराला नेपाल पुत्र दामोदर निवासी सिमरई थाना जूनावई जनपद संभल उसे रात में उसे समय घर से बुलाकर ले गया जब उसकी वृद्ध मां सो रही थी पीड़ित भाई के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 210 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl

खान कादर चौक क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित भाई ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन को उसकी गैर मौजूदगी में दोपहर 1:30 बजे के लगभग गजेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी गोधनी खोसारा थाना बिल्सी जनपद बदायूं बहला फुसलाकर ले गया भाई के प्रार्थना पत्र पुलिस ने अपराध संख्या 261 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!