#बेवजह घर के मुख्य द्वार पर गाली गलौज कर रहा था परिवार, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट तथा जान से मार देने की दी धमकी#
*मासूम बालिका को स्कूल जाते समय घेर कर मारपीट कर किया घायल*
“पीड़ित ने एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”
सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम आतर निवासी शमसुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया मुस्ताक पुत्र सुखे, शाकिर पुत्र राजन नगीना पुत्र सुखे निवासी ग्राम आतर सुबह 7:00 के लगभग घर के मुख्य द्वार पर बेवजह गाली गलौज कर रहे थे मैंने विरोध किया तो उपरोक्त लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए तथा परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा शोर सरावाँ सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए बाद में उपरोक्त लोगों ने मेरी छोटी बालिका जो विद्यालय जा रही थी उसे घेर कर मारपीट गाली गलौज की पीड़ित ने थाना कोतवाली जरीफ नगर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध मामले की धारा 333 115/2 352 126 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा हैl
