अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर तीन दिवसीय वृहद खेल एवं जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

On: August 30, 2025 9:03 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha , 29 अगस्त 2025। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आज अमरोहा के स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में तीन दिवसीय वृहद खेल और फिटनेस क्रियाकलापों एवं जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमरोहा के प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक ने किया।

यूपी के Amroha में गंगा में डूबे एक ही परिवार के 3 सगे भाई

इस मौके पर सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी, डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र भी साथ रहे। इसके उपरांत उपस्थित सभी खिलाड़ियों को फिट इंडिया शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने संगीतमय योगा प्रतुति दी। बच्चों ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने पुरुस्कार वितरण तथा युवक एवं युवती मंगल दल को खेल किट वितरण किया गया। उनके द्वारा तीन दिन तक चलने वाले खेलों का शुभारंभ हॉकी मैच का शुभारंभ करके किया गया।

Amroha : शुभारंभ मुख्य अतिथि अमरोहा के प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक ने किया

अपने संबोधन में राज्य मंत्री केपी मलिक ने कहा कि हर तरह की सफलता पाने के लिए खेल माध्यम सबसे सस्ता माध्यम है। ऐसे में खेलों में सफल होकर सब कुछ पाया जा सकता है। सरकार खेल और खिलाड़ियों को भरपूर समर्थन व सुविधाएं दे रही है। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व ज़िला योजना की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

—-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!