अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गणपति महोत्सव आस्था और भाईचारे का संगम : Chief Minister Nayab Saini

On: August 29, 2025 2:37 PM
Follow Us:
Chief Minister Nayab Saini
---Advertisement---

फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री Chief Minister Nayab Saini ने फरीदाबाद के सेक्टर 12 में आयोजित गणपति महोत्सव में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि गणपति महोत्सव भारतीय संस्कृति, आस्था और भाईचारे का अद्भुत संगम है।

Chief Minister Nayab Saini ने किया रियल टाइम ट्रैकिंग पोर्टल व मोबाइल एप का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की धरोहर हैं, जो समाज में मित्रता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूत किया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर का पुनरुद्धार इसके प्रमुख उदाहरण हैं। उन्होंने गणपति बप्पा से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस को करारा सबक सिखाएगी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मातृशक्ति के प्रति की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Chief Minister Nayab Saini ने कांग्रेस पर घटिया राजनीति करने और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘वोट चोरी’ जैसे मुद्दों पर भ्रमित है और जनता अब उनकी हकीकत जान चुकी है। उन्होंने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ जैसी योजनाओं पर सवाल उठाने वालों को कांग्रेस शासित राज्यों की स्थिति देखने की सलाह दी, जहां कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

Chief Minister Nayab Saini ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए प्लॉट की स्टाम्प ड्यूटी खत्म कर दी गई है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

Chief Minister Nayab Saini  ने कांग्रेस पर घटिया राजनीति करने और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने कैबिनेट बैठक में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू किया है। इस योजना के तहत प्रदेश की हर पात्र बहन को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply