#बदायूं जनपद की चार नगर पंचायत को शासन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत का मिला दर्जा #
*जनपद की दहगबा, फैजगंज बेहटा, सखानु, उसावा नगर पंचायत अब होंगी आदर्श नगर पंचायत*
बदायूं;- संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन कल्याण बनर्जी निर्देशक नगरीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश शासन ने जिला अधिकारी बदायूं को प्रेषित पत्रक संख्या 1926 दिनांक 9 अगस्त 2025 5 3G ऑब्लिक 2017 compn
1731385 दिनांक 27 अगस्त 2025 को प्रेषित शासनादेश में बताया की प्रदेश की नगरनिकाओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 /26 के अंतर्गत बदायूं जनपद की नगर पंचायत उसावा, फैजगंज बेहटा, सखानु, दहगबा, को शासन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया है अब यह नगर पंचायत पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के नाम से कहलाए जाएंगी।


बदायूं जनपद की चारों नगर पंचायत के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने से उपरोक्त क्षेत्र के नगर वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
वहीं जनपद की सहसवान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व मंत्री नगर विधायक महेश गुप्ता के पैतृक आवास नगर पंचायत दहगबा को भी शासन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत शामिल किए जाने पर आदर्श नगर पंचायत का दर्जा देने की जानकारी जैसे ही नगर पंचायत दहगबा के लोगों को मिली वह खुशी से झूम उठे और उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
गौर तलब है नगर विधायक महेश गुप्ता ने प्रदेश मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनपद की सबसे पिछड़े विधानसभा सहसवान के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत दहगबा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत शामिल किए जाने की मांग की थी।
