अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-#मुजरिया थाने के मुख्य द्वार पर बाइक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर# *बाइक पर सवार पिता पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल*

On: August 25, 2025 8:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

#मुजरिया थाने के मुख्य द्वार पर बाइक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर#

*बाइक पर सवार पिता पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल*

“जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की हुई मौत”

सहसवान (बदायूं) बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर थाना मुजरिया के मुख्य द्वार के निकट बाइक पर सवार तीन लोगों को उझानी की ओर से सहसवान जा रही निगम की बस ने ने जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक बस की चेचिस के अंदर पहुंच गई जहां भीड़ एवं पुलिस ने अथक प्रयासों से बाइक एवं उसमें फंसे हुए बाइक सवार घायलों को बाहर निकाल गंभीर रूप से घायल हुए तीनों बाइक सवारों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा जहां से तीनों की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान बाइक चालक के पिता की मृत्यु हो गई पुलिस ने मृतक के शव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है तथा दोनों घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम इकोना निवासी सत्यपाल 58 वर्ष पुत्र कृष्ण देव अपने 20 वर्षीय पुत्र यशोधर की ससुराल थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम भूड खितोरा मैं बाइक से मिलने आए थे जहां से वापसी के समय उनका साला प्रवेश प्रवेश पुत्र जियाराम रास्ते में मिल गया वह भी बाइक पर बैठ गया बाइक पर सवार तीनों लोग बिल्सी से मुजरिया की ओर जा रहे थे जैसे ही बाइक मुजरिया चौराहे के निकट थाने के मुख्य द्वार पर पहुंची की इसी बीच उझानी से दिल्ली की ओर जा रही राजकीय परिवहन निगम की बस ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक इंजन के नीचे पहुंच गई भीड़ तथा पुलिस ने जैसे तैसे करके इंजन के नीचे फंसे हुए बाइक स्वरों एवं बाइक को अथक प्रयासों से बाहर निकाल तब तक तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो चुके थे तीनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा जहां चिकित्सक ने तीनों की हालत नाजुक देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान सत्यपाल पुत्र कृष्ण देव की मृत्यु हो गई दोनों अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली राजकीय परिवहन निगम की बस को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे की जानकारी पीड़ित परिवारों को दे दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!