अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ईरान से Afghanistan लौट रहे 64 शरणार्थियों की सड़क हादसे में मौत

On: August 20, 2025 6:32 PM
Follow Us:
Afghanistan
---Advertisement---

काबुल । पश्चिमी Afghanistan के हेरात प्रांत में हुई एक घातक सड़क दुर्घटना में कम से कम 64 यात्रियों की मौत हो गई। प्रांत के बचाव विभाग के प्रमुख अब्दुल जहीर नूरजई ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Afghanistan में बैंक के बाहर विस्फोट, 25 की मौत, 30 घायल

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, मंगलवार रात एक यात्री बस ईरान को अफगानिस्तान के हेरात शहर से जोड़ने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक से टकरा गई। इससे हुए भयानक हादसे में करीब 64 लोगों के मारे जाने की खबर है। दुर्घटना में तीन व्यक्तियों के घायल होने की जानकारी भी है।

मृतक Afghanistan  शरणार्थी थे, जो ईरान से अपने वतन वापस लौट रहे थे

अधिकारी के मुताबिक मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मृतक Afghanistan  शरणार्थी थे, जो ईरान से अपने वतन वापस लौट रहे थे। एक अन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यात्री बस में आग लग गई और कई शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।

Afghanistan  प्रांतीय पुलिस कार्यालय के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में, उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात यात्रियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। शहर-ए-बजर्ग जिले में हुई पहली दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक दूसरी दुर्घटना में पड़ोसी रघिस्तान जिले में एक कार के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी बख्तर के मुताबिक, 31 जुलाई को इसी तरह की एक घटना में, मध्य अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में एक वाहन के सड़क से उतरकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बख्तर ने प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद खवानी रसा के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना याकावलांग जिले के कोटल बुकाक इलाके में हुई, जहां एक मिनी बस तकनीकी खराबी के कारण पलट गई, जिससे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और महिलाओं और बच्चों सहित 14 अन्य घायल हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!