नई दिल्ली । PM Modi ने सोमवार को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन के अनुभव से देश को बहुत लाभ होगा।
PM Modi 22 अगस्त को कोलकाता में प्रमुख मेट्रो लिंक को दिखाएंगे हरी झंडी
PM Modi ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की।
PM Modi ने लिखा, “सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर बधाई दी। उनके लंबे समय तक सार्वजनिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा। मैं कामना करता हूं कि वे हमेशा की तरह समर्पण और दृढ़ता के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें, जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।”
इससे पहले, PM Modi ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर राधाकृष्णन को एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर बधाई दी थी। उन्होंने लिखा, “थिरु सीपी राधाकृष्णन ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अपनी लगन, विनम्रता और बुद्धिमत्ता से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने तमिलनाडु में जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य किया है। मुझे खुशी है कि एनडीए परिवार ने उन्हें हमारे गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है।”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हमने एनडीए में शामिल सभी दलों के साथ चर्चा की और उनसे सुझाव भी मांगे थे। इसके बाद सभी ने एनडीए के प्रत्याशी के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम को मंजूरी दी। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और तमिलनाडु के रहने वाले हैं।”
PM Modi राधाकृष्णन को एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर बधाई दी थी
बता दें कि चंद्रपुर पोन्नुसामी राधाकृष्णन को 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले, उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में काम किया। इसके अलावा, वे तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल चुके हैं।

