अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- स्कूल जाने वाले वाहन में बच्चों को छोड़ने जाने पर रखता है पड़ोसी रखता है गलत निगाह# *विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाइयों के साथ घर में घुसकर की छेड़छाड़ गाली गलौज मारपीट

On: August 17, 2025 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

#स्कूल जाने वाले वाहन में बच्चों को छोड़ने जाने पर रखता है पड़ोसी रखता है गलत निगाह#
*विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाइयों के साथ घर में घुसकर की छेड़छाड़ गाली गलौज मारपीट जान से मार देने की दी धमकी, तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज*

बदायूं जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र उझानी सीमा अंतर्गत ग्राम निवासी पीड़िता ने थाना पुलिस उझानी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति घर से बाहर रहता है वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है स्कूल जाने वाले वाहन में अपने बच्चों को बैठने के लिए उन्हें लेने एवं पहुंचाने के लिए आती जाती रहती है इसी बीच उसके घर के सामने का रहने वाला पप्पू पुत्र रघुवर उस पर गलत निगाहें रखता है कभी गाड़ी के दरवाजे पर खड़ा हो जाता है तो कभी घर से लेट होने पर गाड़ी के वाहन चालक को यह कहते हुए भगा देता है कि आज बच्चे नहीं जाएंगे बच्चे बाहर गए हुए हैं पीड़िता ने पत्र में बताया कि जब स्कूल गाड़ी वाहन के चालक को जब रोक कर उसे यह पूछा कि तुम बच्चे को क्यों छोड़ जाते हो तब उसने पप्पू पुत्र रघुवर के बारे में बताया कि वह कह देता है कि आज बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे इसी बात के लिए उसने पप्पू से ऐसा न करने को कहा तो वह उसके साथ गाली-गलौज मारपीट करने लगा मेरे शोर मचाए जाने के उपरांत आरोपी वहां से चला गया कुछ देर के उपरांत आरोपी पप्पू अपने भाई ऋषिपाल वीरपाल के साथ दोबारा जबरन घर में जबरन प्रवेश कर उपरोक्त लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ गाली गलौज मारपीट शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए l
वीरता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 346 धारा 333,115/2,352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!