*राशन न देने पर उचित दर विक्रेता ने उपभोक्ता के साथ की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी*
#पीड़ित उपभोक्ता ने चार लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज#
बदायूं जनपद के थाना हजरतपुर के ग्राम बक्सेना निवासी धनुष पाल पुत्र राजेंद्र ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम बक्सेना की उचित दर विक्रेता प्रियंका सिंह पत्नी मनवीर सिंह है उनकी दुकान पर 13 अगस्त को वह राशन लेने गया था जहां मशीन में उसका अंगूठा लगाकर पर्ची निकल गई वहां बैठे मन्नू उर्फ मनवीर पुत्र रामपाल ने उससे कहा की राशन फिर ले जाना मैं चला आया अगले दिन में राशन लेने के लिए फिर दुकान पर गया तो उसने कहा की राशन कम है मैं नहीं दे पाऊंगा मैंने घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिस पर उपरोक्त लोग चढ़ गए और मन्नू उर्फ मनवीर पुत्र रामपाल, कुलदीप पुत्र मुनमुन, मुनमुन, नन्हे पुत्रगण रामपाल ने उसके साथ जमकर मारपीट गाली गलौज तथा जान से मार देने की धमकी दी और उसके बाद उपरोक्त लोगों ने उसे कमरे में बंद कर लिया मैं तत्काल मोबाइल से मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तो मुझे छुड़ाया पीड़ित धनुष पाल के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 124 धारा 127/2, 115/2, 352,351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल धनुष पाल को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज भेजा हैl

