अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Har Ghar Tiranga अभियान : तिरंगे के साथ सेल्फी लें, अपलोड करें और सर्टिफिकेट पाएं

On: August 14, 2025 10:24 AM
Follow Us:
Har Ghar Tiranga
---Advertisement---

Har Ghar Tiranga अभियान : भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने Har Ghar Tiranga Campaign का चौथा एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस बार 15 अगस्त को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इसी के साथ यह अभियान भी पूरे देश में जोश और उत्साह के साथ चल रहा है। “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह का यह एक अहम हिस्सा है। 2 अगस्त 2025 से शुरू हुआ यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा, यानी अब भी इसमें भाग लेने का मौका है।

Har Ghar Tiranga अभियान : कैसे जुड़ सकते हैं इस पहल से आप

सरकार इस अभियान के जरिए नागरिकों को अपने घर, दफ्तर या संस्था में तिरंगा फहराने और उसकी सेल्फी ऑनलाइन शेयर करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यह देशभक्ति और एकजुटता का प्रतीक बन गया है। अगर आपने अब तक भाग नहीं लिया है, तो आप अभी भी इसमें शामिल होकर अपनी देशभक्ति को डिजिटल रूप में दर्शा सकते हैं।

Har Ghar Tiranga अभियान : डिजिटल सर्टिफिकेट और ई-कार्ड का लाभ

 

अभियान में भाग लेने वाले नागरिकों को एक डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो उनके योगदान का आधिकारिक प्रमाण होता है। इसके अलावा, प्रतिभागी एक ई-कार्ड भी बना सकते हैं जो उनकी भागीदारी का डिजिटल बैज होता है। इस ई-कार्ड को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और सेल्फी अपलोड करने के बाद बनाया जा सकता है।

 

Vikrant Massey retires from Bollywood at the age of 37! Is the decision correct?

Har Ghar Tiranga अभियान : 15 अगस्त है अंतिम तारीख, अभी समय है

सेल्फी अपलोड करने और डिजिटल सर्टिफिकेट या ई-कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2025 है। इस पहल का उद्देश्य न सिर्फ तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाना है, बल्कि दूसरों को भी इस अभियान में जोड़ना है। आप अपने सर्टिफिकेट और ई-कार्ड को सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर शेयर करके इस अभियान को आगे बढ़ा सकते हैं।

Har Ghar Tiranga अभियान में ऐसे लें भाग

स्टेप 1: हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए आपको अपने अपने घर, कार्यालय, स्कूल या अपनी पसंद के किसी भी स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक सेल्फी या फोटो क्लिक करें और उसे आधिकारिक पोर्टल harghartiranga.com/selfie पर अपलोड कर दें।

स्टेप 3: फोटो अपलोड करने के लिए आपको पोर्टल पर जाना होगा। उसके बाद अपना नंबर, देश और नाम डालने के बाद फोटो अपलोड कर देनी होगी।

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन के बाद अपना भागीदारी प्रमाणपत्र पीडीएफ रूप में डाउनलोड कर लें।

इस तरह आप कुछ ही स्टेप फॉलो करके इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!