अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हमारी अर्थव्यवस्था सबसे दबंग : Rajnath Singh

On: August 11, 2025 2:15 PM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

Rajnath Singh : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से होने वाले आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे ‘दबंग और गतिशील’ अर्थव्यवस्था बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘सबके बॉस तो हम हैं’ का भाव रखने वाले कुछ देशों को यह रास नहीं आ रहा है।

रक्षा मंत्री Rajnath Singh का विपक्ष पर प्रहार : “हमारे कितने विमान गिरे पूछा, दुश्मन के कितने गिराए यह कभी नहीं पूछा”

यहां भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) की रेल कोच इकाई का भूमिपूजन करने के बाद राजनाथ ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत जितनी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, दुनिया की कोई ताकत उसे विश्व की एक बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती है।

उन्होंने कहा, ‘साल 2014 में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 11वें स्थान पर था। आज हमारा भारत दुनिया के शीर्ष चार देशों की कतार में आ गया है। तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था अगर किसी देश की है तो वह हमारे भारत की है।’ उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब है देश आगे बढ़ रहा है और देशवासी भी आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि देशवासी आगे नहीं बढ़ेंगे तो भारत आगे नहीं बढ़ सकता है।’

Rajnath Singh साल 2014 में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 11वें स्थान पर था

उन्होंने कहा कि बहुतों द्वारा ऐसा करने की कोशिश की जा रही है कि भारत में भारतवासियों के हाथों से जो चीज तैयार होती है, वह दुनिया के देशों में जाएं तो उन देशों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए और वह महंगी हो जाएगी तो दुनिया के लोग उसे खरीद नहीं पाएंगे।’

Rajnath Singh ने कहा कि पहले रक्षा उत्पादन से जुड़ी चीजें विदेशों में बनाई जाती थी और भारत उनसे खरीदता था। लेकिन आज इनमें से बहुत सारी चीजें न केवल भारत की धरती पर बल्कि भारतवासियों के हाथों बन रही हैं, हम न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं, बल्कि हम दुनिया के दूसरे देशों को भी निर्यात करने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!