अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh के बीजापुर में 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुठभेड़ में 1 माओवादी ढेर

On: August 7, 2025 11:28 AM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

रायपुर। Chhattisgarh के बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 24 लाख रुपए के इनामी सहित 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा, मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की खबर है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है।

Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन, 17 लाख के चार इनामी नक्सली ढेर

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में करीब 450 माओवादी मारे जा चुके हैं, 1,579 को गिरफ्तार किया गया है, और 1,589 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस सफलता का श्रेय सुरक्षाबलों के साहस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और स्थिर नीति को दिया।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारा Chhattisgarh नक्सल उन्मूलन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह संभव हो रहा है सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री के पद पर सेवा देने वाले अमित शाह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह के कार्यकाल को देश की आंतरिक सुरक्षा का एक नया युग कहा जा सकता है, जिसमें अनुच्छेद 370 की समाप्ति हो या नक्सलवाद और आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई, सभी फैसले देश को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रहे हैं।

Chhattisgarh अमित शाह के कार्यकाल को देश की आंतरिक सुरक्षा का एक नया युग कहा जा सकता है

उन्होंने यह भी कहा कि आज बस्तर की तस्वीर बदल रही है। जहां पहले बंदूकें बोला करती थीं, अब वहां विकास की आवाज सुनाई दे रही है। आत्मसमर्पण कर रहे नक्सली अब मुख्यधारा में लौटकर जीवन सुधारने की ओर अग्रसर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!