नई दिल्ली। Rajnath Singh : लोकसभा में आज पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू होगी। चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जानकारी के मुताबिक, बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। करीब 16 घंटों तक इस विषय पर चर्चा होने की उम्मीद है।
ऑपरेशन सिंदूर पर Rajnath Singh सोमवार को करेंगे चर्चा की शुरुआत, पीएम मोदी लेंगे हिस्सा!
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने इस अहम चर्चा से पहले CDS जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।
कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
इस बीच कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्हें सोमवार से तीन दिनों तक सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है।
कांग्रेस द्वारा जारी व्हिप के अनुसार, सांसदों को अनिवार्य रूप से सदन में उपस्थित रहना होगा। संसद के मानसून सत्र के पहले सप्ताह का अधिकांश समय विपक्ष के बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआइआर) और अन्य मुद्दों पर विरोध के कारण व्यर्थ चला गया।
सैन्य कार्रवाई में ढेर हुए थे 100 से ज्यादा आतंकी Rajnath Singh
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

