पटना – Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुए वोटर लिस्ट के Special Intense Revision (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। इस चरण के पूरा होने का बाद राज्य में गजब आंकड़े सामने आए है। निर्वाचन आयोग द्वारा BLO के जरिए पूरे राज्य में चलाए गए इस अभियान के दौरान 22 लाख वोटर मृत मिले।
Bihar : वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का एक महीने का विशेष अवसर, चुनाव आयोग ने दी राहत
साथ ही Bihar वोटर लिस्ट में 7 लाख लोग ऐसे भी मिले, जो एक से ज्यादा जगहों के वोटर हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट में बताया गया कि 7.23 करोड़ वोटरों ने SIR की प्रक्रिया में भाग लिया। निर्वाचन आयोग ने बताया कि अब तक बिहार के 99.86 प्रतिशत वोटर कवर किए जा चुके हैं। वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण में 35 लाख वोटर या तो स्थायी रूप से प्रवास कर चुके हैं।
-चुनाव आयोग के मुताबिक 98.01% मतदाताओं को कवर किया जा चुका है.
-इस प्रक्रिया में 20 लाख मृत मतदाताओं के नाम चिह्नित किए गए हैं.
-इसके अतिरिक्त, 28 लाख मतदाताओं के नाम पाए गए जो स्थायी रूप से प्रवास कर चुके हैं.
-7 लाख मतदाताओं के वोट एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है
-1 लाख मतदाताओं का कोई पता नहीं चल पा रहा है.
-15 लाख मतदाताओं के फॉर्म अभी तक वापस प्राप्त नहीं हुए हैं.
-कुल 7.17 करोड़ मतदाताओं (90.89%) के फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं और उन्हें डिजिटाइज्ड किया जा चुका है.
Bihar राज्य में चलाए गए इस अभियान के दौरान 22 लाख वोटर मृत मिले
चुनाव आयोग ने कहा कि वह अपने बूथ स्तर के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बूथ स्तर के एजेंट के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 1 अगस्त में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची से कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए.

