अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha जनपद की नौगावा सादात थाना क्षेत्र की पुलिस ने हाईटेक चोर गिरोह का पर्दाफाश

On: July 25, 2025 6:34 PM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha जनपद की नौगावा सादात थाना क्षेत्र की पुलिस ने हाईटेक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 3 ई-रिक्शा समेत गैंग के 3 सदस्य गिरफ्ता किए हैं, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं

Amroha जनपद की 103 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

अमरोहा जनपद की थाना नौगावां सादात पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पूरी ई-रिक्शा, एक कटी हुई ई-रिक्शा और दो ई-रिक्शा की बैटरी, मोटर, कंट्रोल पैनल समेत भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

Amroha  पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात यह कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्तों में फजल पुत्र फैसल और वसीम पुत्र जुल्फा निवासी मोहल्ला मटोला, थाना नौगावां सादात शामिल हैं। अभियुक्त रात के समय सुनसान जगहों से ई-रिक्शा चोरी कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर काटकर बेचते थे।

चोरी के माल में से एक ई-रिक्शा चार बैटरी और दो टायर सहित बरामद हुई है, जबकि दूसरी ई-रिक्शा को काटकर उसके दो मोटर व चार बैटरियां अलग की गई थीं। साथ ही ई-रिक्शा के कई अन्य महत्वपूर्ण उपकरण जैसे पैनल, हैंडल, वायरिंग, पैडल और प्लास्टिक बॉडी के हिस्से भी बरामद किए गए हैं।

Amroha ई-रिक्शा चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया 

गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से भी चोरी, गैंगस्टर और अवैध शस्त्र अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। बरामद ई-रिक्शा और पार्ट्स को पुलिस जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!