परिजन मेहनत मजदूरी के लिए घर से मैं परिवार गया हुआ था बाहर
ग्राम का हीं एक व्यक्ति हजारों रुपए का घरेलू सामान चोरी करके हुआ रफू चक्कर,
सामान चोरी करके ले जाते हुए एक महिला ने देखा,
पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनिक की रिपोर्ट)

बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम अगेई निवासी धर्मेंद्र पुत्र नत्थू लाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिवार सहित बाहर मेहनत मजदूरी करता है परिवार उसके साथ रहता है घर की पड़ोसी महिला रेखा ने जानकारी देते हुए बताया कि तुम्हारे घर से ग्राम अगेई का ही चरण सिंह सिपट्टर रात 9:00 बजे के लगभग तुम्हारे घर का घरेलू सामान जिसमें सिलेंडर बर्तन इत्यादि समान है चोरी करके ले जाते हुए देखा घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित धर्मेंद्र तत्काल अपने घर वापस आया और जब घर पहुंचा तो उसे घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला तथा काफी सामान चोरी जा चुका था पीड़ित धर्मेंद्र ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र लेकर आरोपी चरण सिंह पुत्र से सिप्टर ग्राम निवासी के विरुद्ध प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने धर्मेंद्र की प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 257 धारा 303/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के नामजद चोर की तलाश प्रारंभ कर दी है।
