अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रेलवे ने बिहार को दी बड़ी सौगात: PM Modi 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

On: July 18, 2025 1:04 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। PM Modi : बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी! भारतीय रेलवे ने बिहार के लिए 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने की घोषणा की है, जो राज्य की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी। इन ट्रेनों को PM Modi 18 जुलाई 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कच्चातीवु विवाद में हस्तक्षेप करें PM Modi, सीएम स्टालिन ने किया अनुरोध; भाजपा का पलटवार

यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले रेलवे के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इन ट्रेनों का नियमित परिचालन 31 जुलाई से शुरू होगा। वर्तमान में दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है, जिससे बिहार के यात्रियों को अब दो और नई ट्रेनें उपलब्ध होंगी।

अमृत भारत ट्रेन में गैर वातानुकूलित श्रेणी के कोच होते हैं, जिसमें आठ स्लीपर, 11 जनरल, दो लगेज वैन और एक खानपान कोच शामिल है। इससे जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। उद्घाटन के दिन, राजेंद्र नगर से ट्रेन पूर्वाह्न 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन शनिवार को नई दिल्ली से शाम छह बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्न 11.45 बजे राजेंद्र नगर स्टेशन पहुंचेगी।

PM Modi 18 जुलाई 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस भी उद्घाटन के दिन बापूधाम मोतीहारी से 11.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 31 जुलाई से राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (22361/22362) का नियमित परिचालन शुरू होगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!