अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘भारत में कई जेलें गांधी परिवार का इंतजार कर रहीं’, Himanta Biswa बोले- राहुल भूल गए कि खुद जमानत पर हैं

On: July 18, 2025 1:01 PM
Follow Us:
Himanta Biswa
---Advertisement---

गुवाहाटी । असम में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। सीएम Himanta Biswa और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री सरमा ने राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया।

राहुल गांधी के ‘जेल भेजने’ वाले बयान पर भड़के CM Himanta Biswa Sarma; बोले – ‘खुद हैं जमानत पर, मुझे सिखा रहे हैं कानून’!

असम के सीएम Himanta Biswa ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो राहुल गांधी खुद जेल जा सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी कई संपत्तियां जब्त की हैं। भारत में कई जेलें हैं, जो गांधी परिवार का इंतजार करती नजर आती हैं। एक बार जेल में बंद होने के बाद मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी किसी को गिरफ्तार करने का समय निकाल पाएंगे या नहीं, लेकिन आमतौर पर जेल के अंदर रहने वाले बाहर किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं।

Himanta Biswa ने कहा कि और देखिए, यह कैसी बेतुकी बात है कि वह एक सांसद हैं और दावा करते हैं कि वह मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करेंगे? मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी असम के लिए असल में क्या करेगी? वे रोजगार, जमीन के अधिकार या हमारी संस्कृति के बारे में बात नहीं करेंगे। उनका बस एक ही एजेंडा है, हिमंता बिस्वा सरमा को जेल भेजना। ऐसी पार्टी को कौन वोट देगा, जिसके पास सिर्फ एक ही मनगढ़ंत कहानी है और कुछ भी देने के लिए नहीं? अगर उन्हें लगता है कि इससे चुनाव जीत जाएंगे, उन्हें बधाई।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है और कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उसे जेल पहुंचाएंगे। इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है।

Himanta Biswa अगर ऐसा ही चलता रहा तो राहुल गांधी खुद जेल जा सकते हैं

इस पर सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर जुबानी वार किए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बुधवार को असम में सिर्फ मेरी आलोचना करने आए थे। उन्होंने अपनी सभी सभाओं में बार-बार मेरा नाम लिया। मैं कहना चाहूंगा कि मैं उनका आभारी हूं, क्योंकि आज उन्होंने मेरा राजनीतिक कद उस स्तर तक पहुंचा दिया है, जहां शायद मैं कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कभी नहीं पहुंच पाता। यह वाकई बहुत संतोष का दिन है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!