जेल से लौट कर आए आए दलित नाबालिक के साथ दोस्तों के सामने ही की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की थी धमकी,
आरोपी ने नाबालिक के साथ अनुचित शब्दों का खुलेआम किया था प्रयोग,
पिता ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद की थाना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरपुर कला निवासी प्रकाश पुत्र जगान ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गत वर्ष माह नवंबर के दौरान उसका 15 वर्षीय नाबालिक पुत्र बेकसूरी में जेल गया था वह जेल में कई दिन रहने के बाद जब लौट कर आया तो वह ग्राम में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था बातचीत कर रहा था की इसी बीच गांव का ही मनोज ने दोस्तों के सामने ही खुले आम सार्वजनिक स्थान पर अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की जिसका उसने विरोध किया तो उपरोक्त मनोज ने उसके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आरोपी ने मेरे पुत्र को धमकी दी कि अगर रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश की तो जान से मार दूंगा। भयभीत पिता ने नाबालिग पुत्र के साथ मार पीट कर जान से मार देने की धमकी देने वाले आरोपी मनोज निवासी ग्राम
डहरपुर कला के विरुद्ध अपराध संख्या 264 तथा अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं सहित कई गंभीर धाराओं में आरोपी के विरुद्ध मामले की नाम दर्ज रिपोर्ट लिखाई है।
