प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काटने पर तीन सगे भाइयों सहित पांच लोगों के विरुद्ध वनरक्षक ने कराई रिपोर्ट दर्ज,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम काकशी में बेख़ौफ़ लकड़ी माफियायो ने जंगल में प्रतिबंधित प्रजाति नीम,जामुन के पेड़ों को काटने की जानकारी मिलते ही वनरक्षक रामबाबू टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काट रहे माफियाओं को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गए वनरक्षक ने मौके से भारी मात्रा में लकड़ी बरामद कर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी। तथा आप आई कम्मू कुमारभी पाल वीरपाल पुत्रगण बाबूराम निवासी ग्राम काकसी हाशिम पुत्र नफासत ग्राम जरेठा थानाजरीफ नगर लहीक पुत्र समसुल निवासी भवानीपुर थाना कोतवाली सहसवान के विरुद्ध प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काटने पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 135 धारा 4/10, 3/28, में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
