सावन में हर शनिवार और सोमवार को स्कूलों में छुट्टी,जिले में डीएम ने दिया आदेश…
बदायूँ।सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान बदायूं जिले में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डीएम के निर्देश पर विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है।जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने कहा कि 12 व 14 जुलाई, 19 से 21 जुलाई, 26 से 28 जुलाई व दो से चार अगस्त को छह से 12 तक की कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए बंद रहेगी।

हालांकि शिक्षक व अन्य कर्मचारी नियमानुसार उपस्थित रहेंगे और शासकीय कार्यों में सहयोग देंगे।यदि किसी विद्यालय में पहले से कोई परीक्षा या अन्य गतिविधि निर्धारित है, तो उसे स्थगित कर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों स संचालित विद्यालयों में श्रावस मास के प्रत्येक शनिवार व सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।
सोमवार शाम तक डायवर्जन लागू:-बदायूं जिले में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन लागू किया गया। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे वन-वे रहेगा। हाईवे के कट पर बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिए गए हैं।
इसके अलावा भारी व हल्के वाहनों के आवागमन के लिए अन्य मार्गों से वैकल्पिक व्यवस्था की गई हैं,ताकि लोगों को परेशानी न हो।एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी।इसके लिए बिना वर्दी के 150 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

