अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एक देश के रूप में भारत ने हमेशा विकास को दी प्राथमिकता : Piyush Srivastava, Senior Economic Advisor

On: July 11, 2025 9:09 PM
Follow Us:
Piyush Srivastava, Senior Economic Advisor
---Advertisement---

नई दिल्ली। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के Piyush Srivastava, Senior Economic Advisor ने शुक्रवार को कहा कि एक देश के रूप में भारत ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आगे कहा कि हमने कभी किसी अन्य देश के प्रति आक्रामक इरादे नहीं रखे। हालांकि, हम उचित, निर्णायक और अपनी पसंद के समय पर जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

IND vs PAK:Despite the defeat against Pakistan, Vaibhav Suryavanshi’s star shone and created history!

नई दिल्ली में आयोजित एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक सम्मेलन के चौथे संस्करण में उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रहना चाहिए। अगर हम विशेष रूप से हवाई ढाचें की बात करें तो विमानन क्षेत्र के सामने कई विरोधाभास और चुनौतियां हैं।

Piyush Srivastava, Senior Economic Advisor ने कहा, “जब हम एयर कार्गो की बात करते हैं तो इसमें नियामक आयाम, आर्थिक हित और इंफ्रास्ट्रक्चर के पहलू जैसे कई आयाम शामिल होते हैं। सरकार इन सभी को प्राथमिकता दे रही है।” उन्होंने आगे कहा कि यह प्राथमिकता कॉर्डिनेशन के स्तर पर स्पष्ट है, जैसा कि प्रधानमंत्री के गति शक्ति कार्यक्रम से स्पष्ट होता है।

उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा, “गति शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य समन्वित तरीके से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना है। दोहराव से बचना और व्यवधानों को कम करना है ताकि इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की समग्र दक्षता में वृद्धि हो सके। इससे, एयर कार्गो सहित सेवाओं की बेहतर डिलीवरी होती है।”

देश में विकसित तकनीकी प्रगति और इंफ्रास्ट्रक्चर के योगदान को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार श्रीवास्तव ने सिंदूर ऑपरेशन का जिक्र किया।

Piyush Srivastava, Senior Economic Advisor जब हम एयर कार्गो की बात करते हैं तो इसमें नियामक आयाम, आर्थिक हित और इंफ्रास्ट्रक्चर के पहलू जैसे कई आयाम शामिल होते हैं

उन्होंने कहा, “हम आज भी अपने एक पड़ोसी देश द्वारा किए गए दुर्भाग्यपूर्ण दुस्साहस को याद करते हैं, जैसा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था। हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी की बदौलत हमने उन्हें करारा झटका दिया था, लेकिन इसमें देश में विकसित तकनीकी प्रगति और इंफ्रास्ट्रक्चर का भी योगदान था। हमारी आर्थिक मजबूती ने जवाब देने की हमारी क्षमता मजबूत किया।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!