अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुख्यमंत्री 14 को करेंगे बागवानी मंडी का दौरा : MLA Devendra Kadian

On: July 8, 2025 11:10 AM
Follow Us:
MLA Devendra Kadian
---Advertisement---

गन्नौर: MLA Devendra Kadian ने बताया कि अंंतर्राष्ट्रीय बागवानी मंडी का काम तेजी से चल रहा है। 14 जुलाई को प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार मंडी का काम जल्द पूरा कर इसे शुरू करना चाहती है। मंडी में सभी सुविधाएं होंगी। किसानों को फल-सब्जी बेचने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। साथ ही रोजगार के नये अवसर भी खुलेंगे।

“मैं बोल बचन भैरवी का जवाब नहीं देता”, उद्धव ठाकरे पर Devendra Fadnavis का तंज

MLA Devendra Kadian ने बताया कि गन्नौर के विकास को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हाईवे किनारे बंद पड़ा बस स्टैंड कंडम घोषित हो चुका है। अब इसे गिराकर आधुनिक बिल्डिंग बनाई जाएगी। यहां कॉम्प्लेक्स भी बनेगा।

वहीं, देवा सोशल वेलफेयर सोसायटी कार्यालय परिसर में विधायक ने जनता दरबार लगाकर 300 से ज्यादा शिकायतें सुनी। इनमें अधिकतर बिजली निगम से जुड़ी थीं। मौके पर एक्सईएन प्रदीप लोहरा, सिटी एसडीओ रवि खोखर और सब अर्बन एसडीओ अभिषेक को समाधान के निर्देश दिए गए।

करीब 4 साल पहले जीटी रोड किनारे खेत में लल्हेड़ी गांव के एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला था। सोमवार को मृतक की बहन ने विधायक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने कई युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। विधायक ने थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

MLA Devendra Kadian ने थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं

छात्राओं ने गन्नौर से खानपुर कलां स्थित महिला यूनिवर्सिटी तक रोडवेज बस चलाने की मांग की है। सुनीता, पायल, रितू, दिव्या, ज्योति ने बताया कि उनका कॉलेज समय सुबह साढ़े 7 से दोपहर 3 बजे तक है। समय पर बस न होने के कारण अकसर यूनिवर्सिटी पहुंचने में लेट हो जाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply