नयी दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने सोमवार को कहा कि अवैध खनन के चलते यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं जिससे बाढ़ का खतरा भी पैदा होता है।
आने वाली पीढियों के लिए जीवंत संरक्षक हैं पेड़: Chief Minister Rekha Gupta
Rekha Gupta ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे यमुना क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस अवैध खनन के चलते यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं, जिससे बाढ़ का खतरा भी पैदा होता है। इस गंभीर मसले पर मुख्यमंत्री ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की चिंताओं से भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।
Rekha Gupta ने कहा कि यह अवैध खनन गंभीर पारिस्थितिक क्षति का कारण भी बन रहा है, जो भविष्य में यमुना के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। इसके साथ-साथ यमुना के किनारे रहने वाली आबादी भी इस बदलाव से प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि यह अंतरराज्यीय प्रकृति का मुद्दा है, इसलिए इस अवैध रेत खनन पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों के बीच एक समन्वित और संयुक्त प्रर्वतन तंत्र की आवश्यकता है।
Rekha Gupta दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे यमुना क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाई जाए
मुख्यमंत्री ने कहा , “ आपके (श्री योगी आदित्यनाथ) सहयोग से हम इस समस्या का प्रभावी समाधान निकाल सकेंगे।” उन्होंने श्री योगी से अनुरोध किया है कि अपने अफसरों को इस मसले पर संयुक्त अंतरराज्यीय सीमांकन के आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया ताकि दोनों राज्यों के प्रशासन के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सके।

