Kanwar Yatra : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि यात्रा के दौरान व्यापक इंतजाम किए जाएं ताकि शिव भक्तों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
Kanwar Yatra : कानून-व्यवस्था, चिकित्सा और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर कानून-व्यवस्था, चिकित्सा, यातायात और सुरक्षा संबंधी सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं। इस दौरान यह भी तय किया गया कि यात्रा की अवधि में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां स्थगित रहेंगी ताकि किसी प्रकार की कमी न रहे।
Kanwar Yatra : 11 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा
कांवड़ यात्रा इस वर्ष 11 जुलाई से प्रारंभ होगी। इसमें लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने-अपने निवास स्थानों पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यह यात्रा श्रद्धालु पैदल अथवा वाहनों के माध्यम से पूरी करते हैं। इस बार यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।
Haryana में पार्ट टाइम और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन, मुख्य सचिव ने जारी की अधिसूचना
Kanwar Yatra : हरियाणा पुलिस करेगी व्यापक सुरक्षा इंतजाम
मुख्यमंत्री द्वारा की गई बैठक के बाद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने जानकारी दी कि यात्रा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा एक ठोस कार्य योजना बनाई जा रही है। इसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति शामिल है, ताकि कांवड़ यात्रा पूरी तरह से व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

