अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

20 जुलाई को जनपद में होंगे 52 लाख 36 हजार 271 पौधे रोपित

On: July 19, 2024 7:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

20 जुलाई को जनपद में होंगे 52 लाख 36 हजार 271 पौधे रोपित

बदायूँ। प्रभागीय निदेशक सामाजिकी वानिकी प्रभाग प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि 20 जुलाई 2024 को एक ही दिन में मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार पूरे जनपद में 36.50 करोड़ पौध का रोपण किया जायेगा। बदायॅू जनपद के अन्तर्गत कुल 5236271 पौध का रोपण किया जायेगा। मा. प्रधानमंत्री द्वारा आहवान किया गया है कि सभी एक वृक्ष माँ के नाम से पौधा अवश्य रोपित करें एवं पौधों को रोपित करते हुये कि सैल्फी मेरी लाईफ पोर्टल पर अपलोड करें।
बदायूॅ जनपद में वृहद वृक्षारोपण हेतु सहकारी चीनी मिल शेखूपुर स्थल चयनित किया गया है।  मुख्य अथिति मा0 पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह के द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया जायेगा। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य रंजन कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मंत्री, सांसद, विधायकगण आदि द्वारा भी पौधारोपण किया जायेगा।
बदायॅू जनपद के अन्तर्गत कुल 5236271 पौध का रोपण किया जायेगा। जिसमें वन विभाग 1139430, ग्राम विकास विभाग 2379566, राजस्व विभाग 192000, पंचायती विभाग 251461, पर्यावरण विभाग 175000, उद्योग विभाग 30168 नगर विकास विभाग 42437, लोक निर्माण विभाग 19630, जल शक्ति विभाग 18000, रेशम विभाग 24000, कृषि विभाग 512800, पशुपालन विभाग 9000, सहकारिता विभाग 13870, ऊर्जा विभाग 6720, माध्यमिक शिक्षा 21339, बेसिक शिक्षा 28551, उच्च शिक्षा 32825, प्राविधिक शिक्षा 11150, श्रम विभाग 4400, स्वास्थ्य विभाग 23727, उद्यान विभाग 282000, परिवहन विभाग 4200, गृह विभाग 14000 विभागों द्वारा सुबह 6ः00 से सांय 6ः00 बजे तक वृहद वृक्षारोपण कार्य किया जायेगा।
पौधारोपण हेतु वन विभाग के पास कुल 30 नर्सरी उपलब्ध है जिसमें उनके पास कुल 75 लाख पौध शीशम, जामुन सहजन, नीम, अर्जुन, सागौन अमरूद, जामुन कदम्ब पीपल, बरगद पाकड़ आदि की प्रजाति भी उपलब्ध है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्ष्टि वनों हेतु 03 वैटलैण्ड का संरक्षण कार्य भी किया जा रहा है। 20 जुलाई को कराये जाने वाले वृहद वृक्षारोपण की प्रत्येक विभाग द्वारा ऑन लाईन पोर्टल के माध्यम हरितमा एप पर जियों टैगिंग का कार्य भी उसी दिन पूर्ण किया जायेगा।
उक्त समस्त वृक्षारोपण की सूचना प्रातः 6ः00 बजे से प्रत्येक घण्टे की सूचना विभागीय पोर्टल पी.एम.एस पर वन विभाग के द्वारा बनाये गये कन्ट्रोल रूम के 8279791129 नम्बर पर उपलब्ध करायी जायेगी। वन विभाग के द्वारा कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे कार्य करने हेतु बनाया गया है। जिसमें प्रभारी चन्दन पाण्डेय, सहायक दीपक जोशी, रवि वर्मा एवं कशमीर पाल के द्वारा सूचना एकत्र कर उच्च स्तर को प्रेषित करते हुये अपलोड की जायेगी।समर इंडिया..
—-

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply