अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शादी के 40 दिन बाद प्रेमी के साथ चली गई पत्नी,पति ने खाना-पीना भी छोड़ा,छह दिन बाद मौत; नकदी-जेवर भी ले गई पत्नी

On: June 18, 2025 5:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शादी के 40 दिन बाद प्रेमी के साथ चली गई पत्नी,पति ने खाना-पीना भी छोड़ा,छह दिन बाद मौत; नकदी-जेवर भी ले गई पत्नी

बदायूं।दातागंज में शादी के करीब 40 दिन बाद एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह घर में रखी नकदी और जेवर समेत 2.50 लाख रुपये का सामान भी ले गई। इससे आहत होकर अवसाद में आए पति ने खाना पीना छोड़ दिया।

घटना के छह दिन बाद उसने पत्नी के वियोग में दम तोड़ दिया। उसने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी रमेश (25) पुत्र करन की शादी करीब दो महीने पहले अलापुर के गांव ढका दियोरारा की एक युवती से हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही रमेश की पत्नी मोबाइल पर अक्सर किसी से बात करती रहती थी।जब रमेश उसे टोकता तो वह मायके वालों से बात करना बताती थी। इसके चलते रमेश को उस पर शक नहीं गया,लेकिन शादी के करीब 15 दिन बाद ही रमेश को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध उसी के गांव के एक युवक के साथ है।22 मई को रमेश मजदूरी करने पंजाब चला गया।घर पर उसकी पत्नी, मां व बहन रह गई। 10 जून की देर रात रमेश की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह घर में रखे 27 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर, एक मोबाइल समेत करीब ढाई लाख रुपए का सामान ले गई।
पत्नी के जाने से अवसाद में आ गया था रमेश:-पत्नी के चले जाने की जानकारी मिलने पर रमेश पंजाब से घर लौटा।यहां उसने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।बड़े भाई राकेश ने बताया कि पत्नी के जाने से रमेश अवसाद में आ गया था।उसने खाना पीना छोड़ दिया था।वह गुमसुम रहने लगा। परिजनों ने उसे काफी समझाया था,लेकिन उसने खाना पीना नहीं खाया।इससे सोमवार दोपहर को उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के गांव में ही रमेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रमेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की मौत हो चुकी है।दातागंज थाना प्रभारी विश्वजीत विश्नोई ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply