अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

साहब सिपाही से बचा लो तीन दिन से परिजनों पर कर रहा अत्याचार,

On: July 7, 2023 12:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

साहब सिपाही से बचा लो तीन दिन से परिजनों पर कर रहा अत्याचार,

पीडि़त ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्यवाई किए जाने की मांग की।

बदायूं। थाना उसावां पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। उसावां क्षेत्र के हरौड़ा पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही पर किसान को फर्जी मुकदमें में जेल भेजने की धमकी देकर उससे 20 हजार रुपये जबरन वसूल का आरोप लगा है। सिपाही की इस करतूत से विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। पीडि़त ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सिपाही पर कार्रवाई की मांग की है।

थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव जालिमनगला निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामचरन ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके खिलाफ थाना उसावां क्षेत्र के गांव सांड़ी निवासी भगवानदास पुत्र गंगादीन ने उसके खिलाफ पैमाइश में अधिक खेत जोतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर उसावां की पुलिस चौकी हरौड़ा पर तैनात सिपाही राघव कुमार सोमवार को उसे घर से पकडक़र थाने ले गया और बंद कर दिया।

ओमप्रकाश का आरोप है। कि सिपाही राघव कुमार ने रात भर उसे थाने में बंद रखा और फर्जी मुकदमें में जेल भेजने की धमकी दी।

जिससे वह डर गया। पीडि़त का कहना है कि सिपाही राघव कुमार ने उसे थाने से छोडऩे के बदले 20 हजार रुपये मांगे। साथ ही कहा कि अगर उसने 20 हजार रुपये नहीं दिए तो गंभीर मुकदमें में उसे जेल भेज दूंगा। अगले दिन उसने रुपये उधार लेकर अपनी पत्नी को सिपाही के पास भेजा। रकम लेने के बाद सिपाही ने उसे थाने से छोड़ा। साथ ही सिपाही ने पीडि़त की जेब में रखे सात सौ रुपये भी जबरन छीन लिए। पीडि़त ने एसएसपी से आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सिपाही

बदायूँ पुलिस

सूत्रों के अनुसार सिपाही का पिछले महीने डायल 112 पर तबादला हो गया लेकिन किस मजबूरी के चलते थानाध्यक्ष ने उसे रिलीव नहीं किया।यहां बता दे कि थाना उसावां की चौकी हड़ौरा जंगल मे बनी हुई है इसीलिए अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं रहता है और चौकी पर तैनात सिपाही उल्टे सीधे कामों में लगे रहते है। अब देखना यह है। कि एसएसपी इस प्रकरण पर क्या कार्यवाई करते है।

सिपाही

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं: 48 घंटे में बदायूं पुलिस की बड़ी सफलता लगी हाथ #शादी समारोह से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

सहसवान: अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा 1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई

सहसवान: पिता ही निकला पुत्र का कातिल, जुए शराब की लत ने पिता को बनाया कातिल*

सहसवान: घर आया पड़ोसी का रिश्तेदार नाबालिक को लेकर हुआ फरार

सहसवान: मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़ #युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#

सहसवान : शराब के पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट परिजन गंभीर रूप से घायल #दो सगे भाइयों पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज#

Leave a Reply