अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

क्राइम ब्रांच करेगी रिटायर्ड दरोगा के मामले की जांच

On: September 19, 2023 10:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---

क्राइम ब्रांच करेगी रिटायर्ड दरोगा के मामले की जांच

बदायूं। मालवीय आवास पर भूख हड़ताल पर बैठे रिटायर्ड दरोगा के मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। सोमवार को सीओ सिटी आलोक मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर रिटायर्ड दरोगा रूम सिंह को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई।

बताते हैं कि रूम सिंह और उनके बेटे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। रूम सिंह का कहना था कि उनका नाम झूठा लिखा दिया गया है।जबकि स्थानीय पुलिस नामजदगी को सही मान रही थी। विरोध में रिटायर्ड दरोगा धरने पर आकर बैठ गए। बाद में उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।अब एसएसपी के आदेश पर विवेचना क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!