गोवंश की दुर्दशा: भूख-प्यास से दो गायों ने तोड़ा दम, इंसानियत भी मरी, ट्रैक्टर से घसीटकर फेंक दिए मृत गायों के शव-

गोवंश की दुर्दशा: भूख-प्यास से दो गायों ने तोड़ा दम, इंसानियत भी मरी, ट्रैक्टर से घसीटकर फेंक दिए मृत गायों के शव-

प्रदेश सरकार गो संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन गोशालाओं में बदइंतजामी से गायें मर रही हैं। बदायूं की एक गोशाला से दिल झकझोरने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां दो गायें भूख प्यास के कारण मर गईं।

बदायूँ। दातागंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरखेड़ा की गोशाला में संरक्षित गोवंश पशुओं की दुर्दशा सामने आई है। इस गोशाला में बृहस्पतिवार को दो गाय भूख-प्यास से तड़प-तड़पकर मर गईं, जबकि एक गाय मरणासन्न है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिन से यहां गायों की मौत हो रही है। उनके शव गोशाला के पीछे घसीटकर डाल दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को मरी दोनों गायों के शवों को भी ट्रैक्टर से घसीटकर नजदीक में फेंक दिया गया। इसकी सूचना पर डीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

ग्राम पंचायत कुरखेड़ा की गोशाला में गोवंश के प्रति शुरुआत से ही लापरवाही बरती जा रही है।

दो माह पहले डीएम मनोज कुमार ने स्वयं यहां का निरीक्षण किया था। तब अभिलेखों में गायों की संख्या ज्यादा पाई गई थी, लेकिन मौके पर गायों की संख्या बहुत कम मिली थी। इसके अलावा भूसे और चारे की व्यवस्था भी नहीं थी।गायों

पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में जाने

ग्राम पंचायत कुरखेड़ा में जहां पर यह गोशाला बनी है। वहां करीब एक हजार बीघा ग्राम पंचायत की जगह है। करीब छह सौ बीघा जमीन ऐसे ही खाली पड़ी है। कई लोगों ने उस पर कब्जा भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि यहां पिछले कई दिन से गायों की मौत हो रही है। इसी सरकारी जगह में उनके शवों को फेंक दिया जाता है।

ग्राम पंचायत सचिव हो चुका है निलंबित:- लापरवाही बरतने पर डीएम मनोज कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव राज नारायण को निलंबित कर दिया था और ग्राम प्रधान राजश्री के अधिकार सीज कर दिए गए थे। इसके बाद गोशाला की जिम्मेदारी ब्लॉक कर्मचारी समूह कोआर्डिनेटर आदित्य दीक्षित को सौंप दी गई। उसके बाद से गायों की हालत और ज्यादा खराब हो गई।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को यहां भूख-प्यास से तड़प-तड़पकर दो गायों की मौत हो गई,

जबकि एक गाय मरणासन्न है। उसका उपचार तक नहीं कराया गया है। दोपहर के समय गोशाला के अंदर से दोनों गायों के शवों को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटकर ले जाया जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इससे चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। लोगों की शिकायत पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।उन्होंने कुछ लोगों को बुलाकर दोनों गायों के शवों को दफन करा दिया है। बृहस्पतिवार को गोशाला में मौके पर 120 गाय मिलीं, जबकि अभिलेखों में 252 गाय दर्ज हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एसडीएम को सौंपी है।

गायोंगायों

सचिवालय

 

 

Leave a Comment