अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में सपा-कांग्रेस पर बरसे अमित शाह…परिवारवाद को लेकर अखिलेश यादव पर कसा तंज

On: May 2, 2024 5:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में सपा-कांग्रेस पर बरसे अमित शाहपरिवारवाद को लेकर अखिलेश यादव पर कसा तंज

बदायूँ।गृहमंत्री अमित शाह ने आज बृहस्पतिवार को बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कांग्रेस, सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। परिवारवाद को लेकर अखिलेश यादव को घेरा।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने आप को यादवों का नेता कहते हैं। मैंने उनसे पूछता हूं कि आपको अपने परिवार के सिवाय कोई यादव नहीं दिखता।अखिलेश,डिंपल, धर्मेंद्र, अक्षय और आदित्य चुनाव लड़ रहे हैं।पांचों यादवों में इन्होंने अपने परिवार से दे दिए।बदायूं के यादवों का नंबर कभी लगने वाला है या नहीं।

टेंट से भव्य मंदिर में विराजमान हुए रामलला:‌- अमित शाह ने पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। 70 साल से कांग्रेस, सपा और बसपा ने राम मंदिर को लटकाकर रखा था। आपने नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। पांच ही साल में केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम कर दिया। रामलला टेंट से भव्य मंदिर में शिफ्ट हो गए। उन्होंने कहा कि अखिलेश और डिंपल, राहुल और प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण दिया था, मगर वह प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। वो अपनी वोटबैंक से डरते हैं। उनका डरना है।डरने दो भाजपा वाले नहीं डरने वाले हैं।
अमित शाह ने कहा कि औरंगजेब काशी विश्वनाथ का दरबार तोड़कर गया था, तब से लेकर जस का तस पड़ा था। नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ का भव्य दरबार सजाया। बाबा महाकाल दरबार सजाया। महाकाल लोक बनाया।केदारधाम और बद्रीधाम को पुनर्जीवित किया।सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है।यह काम सपा, बसपा और कांग्रेस कर सकती है क्या,केवल भाजपा ही कर सकती है।

गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल-अखिलेश पर निशाना:- गृहमंत्री ने कहा कि जब धारा 370 का बिल लेकर मैं खड़ा हुआ तो राहुल और अखिलेश खड़े हो गए। दो लड़के खड़े हो गए। कहा कि धारा 370 मत हटाओ नहीं तो कश्मीर में खूनी की नदियां बह जाएगी। पांच साल हो गए खून की नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। आज हमारा तिरंगा कश्मीर के लाल चौक पर सम्मान के साथ फहर रहा है।

उन्होंने कहा कि 10 साल तक सोनिया मनमोहन की सरकार चली। सपा-बसपा का समर्थन था।आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और बम धमाके करके चले जाते थे।मगर कोई कुछ नहीं बोलता था। वोटबैंक नाराज न हो जाए।इसलिए आतंकवाद को चलाते थे।उन्होंने कहा कि उरी और पुलवामा की घटना का जवाब मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक से दिया।

उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकार में कट्टे बनाने के कारखाने चल रहे थे। अब यूपी में तोपे गोले बन रहे हैं। यूपी का गोला जब पाकिस्तान पर गिरेगा, तब पाकिस्तान को मालूम चलेगा कि यूपी को गोला कैसा होता है। वाहन चोरी की जगह वाहन बनाने की फैक्टरी लगी। चेन स्नेचिंग की जगह मेडिकल डिवाइस पार्क बना है।
अखिलेश बाबू मुलायम सिंह से लेकर आज तक जो काम किया है।उसका हिसाब लेकर बदायूं वालों के सामने आना।मगर वह नहीं आएंगे। वह जातिवाद, परिवारवाद की करेंगे और भ्रष्टाचार करेंगे। मोदी 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उन पर 25 पैसे तक के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।अमित शाह ने जनसभा में मौजूद लोगों से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह को वोट देने की अपील करते हुए अपना संबोधित समाप्त किया।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply