जन्माष्टमी मेला देखने गए युवक के साथ लोगों ने की मारपीट,युवक गंभीर रूप से घायल
पीड़ित युवक ने चार लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम बूटला दौलत निवासी हरिश्चंद्र मौर्य पुत्र करन सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह गांव में लगे श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने रात के समय गया हुआ था मेले में उसे गांव के ही रामवीर यादव पुत्र सोहनलाल, नीरज, लालू पुत्रगण ओम सिंह, अहिलकर पुत्र नन्हे ने उसे बेवजह मेले में ही मारपीट कर घायल कर दिया तथा धमकी दी केयर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे।पीड़ित हरिचंद मौर्य के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 339 धारा 115/2352 351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल हरिचंद मौर्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

