अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मातृ शक्ति के प्रति आदर भाव रखना सबका दायित्व: Yogi

On: April 7, 2025 8:21 PM
Follow Us:
Yogi
---Advertisement---

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि मातृ शक्ति के प्रति आदर का पवित्र भाव रखना सबका दायित्व है। सरकार ने भी मातृ शक्ति के सुरक्षाए सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी अनेक योजनाएं चलाई हैं।

रामलला के ‘सूर्य तिलक’ को CM Yogi ने बताया ‘सनातन राष्ट्र’ के हृदय का ‘अमर दीप’

गोरखनाथ मंदिर में रविवार को कन्या पूजन के बाद प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि एवं श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए Yogi ने कहा कि आज वासंतिक नवरात्रि की नवमी तिथि है। आज सभी सनातन धर्मावलंबियों द्वारा कन्या पूजन किया जा रहा है।

मुझे भी आज गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वासंतिक नवरात्र में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी की तिथि तक आदिशक्ति मांभगवती के अलग.अलग स्वरूपों का अनुष्ठान आज नवदुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पूजन के साथ समारोप की ओर अग्रसर है।

Yogi ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में मातृशक्ति के प्रति आदर एवं श्रद्धा भाव की जो मजबूतपरंपरा रही है, उसे दोनों नवरात्र ;शारदीय व वासंतिक में कन्या पूजन के माध्यम से देखा जा सकता है।

Yogi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना जैसी योजनाएं शुरू की 

मुख्यमंत्री Yogi ने सभी लोगों से अपील की है कि वे बेटी-बेटा या महिला-पुरुष के भेदभाव से ऊपर उठकरबेटियों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को जगह न दें। हम सभी यह मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी बेटी, बहन, महिला अन्याय या शोषण का शिकार न होने पाए। यदि हम ऐसा करेंगे तभी एक सशक्त एवं विकसितभारत की संकल्पना को साकार कर पाएंगे।

Yogi ने कहा कि मातृ शक्ति को सम्मान देने, उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना जैसी योजनाएं शुरू की हैं। विधायिका से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!