अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

iPhone को लेकर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री Prahlad Joshi

On: January 24, 2025 11:10 AM
Follow Us:
Why did Union Minister Prahlad Joshi get angry about iPhone?
---Advertisement---

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री Prahlad Joshi ने कहा कि सीसीपीए ने आईओएस 18+ सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन के साथ पैदा हुईं प्रदर्शन संबंधी समस्याओं के बारे में ऐपल इंक से जवाब मांगा है। नैशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कई शिकायतें मिलने के बाद मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया गया है। Prahlad Joshi ने एक्स पर लिखा, ‘आईओएस 18+ सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन में परफॉरमेंस संबंधित समस्याओं के बारे में नैशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने इस मामले पर विचार किया और फिर सीसीपीए के जरिये ऐपल को नोटिस भेजा और जवाब मांगा है।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन उपयोगकर्ताओं ने बैटरी जल्द खत्म हो जाने, चार्जिंग के दौरान फोन गर्म होने, कार प्ले में समस्या के साथ साथ स्क्रीन फ्रीज हो जाने, सफारी में दिक्कत जैसी समस्याएं बताई हैं। पिछले साल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रेस्पोंस टीम (सर्ट-इन) ने ऐपल उपयोगकर्ताओं को ‘गंभीर’ चेतावनी जारी की थी। उसने आईफोन, आईपैड, मैक जैसे उत्पादों में कई खामियां होने की बात कही थी।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!