Weather Update News : आज बदल सकता है केरल का मौसम, जानिए यूपी में कब होगी बरसात

Photo of author

By Shabab Aalam

Weather Update News : आज बदल सकता है केरल का मौसम, जानिए यूपी में कब होगी बरसात

Shabab Aalam

Weather Update News

Weather Update News : देश में तपती भीषण गर्मी से लोगो को जल्द राहत मिल सकती है तो वहीँ दूसरी ओर आपको बताते चले कि गुरुवार को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे बारिश के आसार बनेंगे और हीटवेव की समस्या से थोड़ी राहत महसूस होगी।

 

Weather Update News : जानिए केरल में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग की मिली जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटे में केरल में मानसून पहुंच सकता है। केरल में मानसून के एक जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस साल एक सप्ताह से अधिक की देरी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि दो जून को बंगाल की खाड़ी में मानसून ठहर गया था, जिससे भारत में मानसून के पहुंचने में विलंब हो रहा है।

Weather Update News

 

ये भी पढ़े – सचिवालय

 

Weather Update News : चक्रवात तूफान बिपारजॉय काफी तेजी से आगे बढ़ रहा

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अब मानसून अनुकूल स्थिति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून ने लक्षद्वीप और श्रीलंका पार कर लिया है। हालाँकि चक्रवात तूफान ‘बिपारजॉय’ काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि देश के पश्चिमी राज्यों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

 

Read More : जानिए क्या हुआ जब लड़की ने फेमस होने के लिये बीच बाजार बनाई रील

Weather Update News : जानिए यूपी और बंगाल व बिहार में कब होगी बारिश?

आपको बताते चले कि उत्तर भारत में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी चार पांच दिनों के बाद मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना है।

Leave a comment