अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Weather update-होली पर कई राज्यों में बदलेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल

On: March 2, 2026 9:37 AM
Follow Us:
weather-update
---Advertisement---

weather update-नई दिल्ली –मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके चलते कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है। दिन के समय तेज धूप और दोपहर में बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

ऊपरी वायुमंडलीय परतों में चल रही तेज हवाएं भी तापमान में बदलाव का कारण बन रही हैं। कुल मिलाकर क्षेत्र में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। मध्य भारत में अगले 6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं। सप्ताह के अंत तक यहां तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच सकता है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। किसानों और खेतों में काम करने वाले लोगों को दिन के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और सुबह या शाम के समय काम करने की सलाह दी गई है।

पूर्वी भारत में हल्की बढ़ोतरी, फिर स्थिरता
पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ पहाड़ी और तराई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी के साथ उमस बढ़ी
महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 2 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर रह सकता है। गुजरात में अगले 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, परंतु इसके बाद 5 दिनों के दौरान 3 से 5 डिग्री तक वृद्धि संभव है। 4 और 5 मार्च को राज्य के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अंदेशा है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

पूर्वाेत्तर के राज्यों में सक्रिय रहेगा मौसम
अरुणाचल, असम और मेघालय में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलाव 1 मार्च से पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!