अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

weather update : उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

On: February 6, 2026 9:40 PM
Follow Us:
weather update
---Advertisement---

weather update : देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास तो हो रहा है लेकिन दोपहर के समय तेज धूप के कारण तेज हवाओं का असर अब कुछ खास नहीं दिख रहा है. वहीं, अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दो पश्चिमी विक्षोभ की जानकारी दी है. पश्चिमी विक्षोभों के कारण कई राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी होने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

IMD ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 6 फरवरी और 9 से 11 फरवरी के बीच कई राज्यों जिनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं, इसके अलावा 10 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा आईएमडी ने उत्तर भारत में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है, जिससे ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली में कल का मौसम?
7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर का मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिन में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और रात के समय धुंध छाई रहेगी. 8 और 9 फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली से अगले 10-15 दिनों में ठंड का असर कम हो जाएगा.

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम?
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद लखनऊ सहित प्रदेश के मैदानी इलाकों में हवा की दिशा बदल गई है. इसके असर से पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण प्रदेश में न्यूनतम पारा भी कम हो गया है और घना कोहरा छाए रहने की स्थिति बनी हुई है. वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?
बिहार में दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिसके कारण दोपहर के समय ठंड का असर कम ही दिखाई दे रहा है. हालांकि कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार का मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?
उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते 7 और 8 फरवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. फिलहाल अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है और ठंड बनी रहेगी.

कैसा रहेगा राजस्थान में कल का मौसम?
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभों के असर से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है. पूर्वी राजस्थान के सीकर में देश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और शाम के समय अभी कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा कल का मौसम?
जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई. वहीं, यहां 9 से 11 फरवरी के बीच फिर से व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना है. 10 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिर सकती है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!